30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आर्टिकल 370’ में दमदार प्रदर्शन के कारण Yami Gautam बनीं फीमेल परफॉर्मर ऑफ द ईयर

Yami Gautam: 2024 में रिलीज हुई ‘आर्टिकल 370’ में यामी ने करियर-डिफाइनिंग प्रदर्शन दिया। इस फिल्म में उनका अभिनय न केवल दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहा, बल्कि क्रिटिक्स ने भी उनकी जमकर सराहना की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 11 Dec 2024, 8:30 PM IST

Yami Gautam: 2024 ने हमें कई यादगार प्रदर्शन दिए, लेकिन उनमें से एक नाम जो सबसे अधिक चमका, वह है यामी गौतम धर। इस साल, उन्होंने अपनी अदाकारी से यह साबित कर दिया कि वह न केवल बॉक्स ऑफिस पर बल्कि कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा में भी अपनी जगह मजबूत कर चुकी हैं।

यामी के लिए 2024 पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों दृष्टिकोण से बेहद खास रहा। जहां उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए नए मील के पत्थर स्थापित किए, वहीं उन्होंने इस साल मां बनने का भी सुखद अनुभव हासिल किया। यह उनके जीवन का बेहद यादगार और खुशनुमा समय है। बावजूद इसके, उन्होंने लगातार अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित किया और अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

‘आर्टिकल 370’ के लिए क्रिटिक्स ने भी यामी गौतम की जमकर सराहना की

2024 में रिलीज हुई ‘आर्टिकल 370’ में यामी ने करियर-डिफाइनिंग प्रदर्शन दिया। इस फिल्म में उनका अभिनय न केवल दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहा, बल्कि क्रिटिक्स ने भी उनकी जमकर सराहना की। यामी ने पूरी फिल्म को अपने कंधों पर संभाला और इसे बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाबी दिलाई। यह फिल्म उनके शानदार करियर में एक और उपलब्धि जोड़ती है।

यामी के इस साल के प्रदर्शन की बात करने से पहले उनकी पिछली फिल्मों पर नजर डालना जरूरी है। ‘ए थर्सडे,’ ‘दसवी,’ ‘लॉस्ट,’ और ‘ओएमजी 2’ जैसी फिल्मों में उनके दमदार किरदार यह दिखाते हैं कि वह कितनी निडरता से अलग-अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने में विश्वास रखती हैं।

फिल्म ‘धूम धाम’ में नजर आएंगी अभिनेत्री

यामी गौतम धर निस्संदेह इस पीढ़ी की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी स्क्रिप्ट चुनने की सोच और हर किरदार को अपना सौ प्रतिशत देने की क्षमता उन्हें सबसे अलग बनाती है। वह हर बार अपने काम से एक्सीलेंस का नया मापदंड स्थापित करती हैं।

अब दर्शक उनकी अगली फिल्म ‘धूम धाम’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो उनकी शानदार फिल्मोग्राफी में एक और शानदार अध्याय जोड़ने वाली है। यामी गौतम धर के साथ, यह भरोसा हमेशा रहता है कि उनकी परफॉर्मेंस लाजवाब होगी और फिल्म देखने लायक।

यामी के इस सफर को देखकर यही कहा जा सकता है कि वह इस पीढ़ी की सबसे बेहतरीन और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं।

यह भी पढ़ें: कपूर खानदान की पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें वायरल