
yo yo honey singh manhandled at south delhi club police lodged fir
फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) अक्सर शो करते रहते हैं। वह दिल्ली के भी तमाम बड़े कल्ब में शो करते हैं। इसी दौरान हनी सिंह (Honey Singh) के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया हैं। हनी सिंह (Honey Singh) साउथ दिल्ली के एक क्लब में शो के लिए आए थे जहां उनके साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने के बाद 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई थी।
इस घटना के लेकर पुलिस अब हरकत में आ गई हैं और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. जानकारी के मुताबिक, हनी सिंह के शो में कुछ लोग जबरदस्ती घुस आए और उन्हें स्टेज पर जाकर धमकाने लगे। इस दौरान वह लोग कलाकारों के साथ धक्कामुक्की भी करने लगे थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.
बता दे कि इस दौरान हनी सिंह मामले को बढ़ता हुआ देख इस शो को बीच में ही बंद कर दिए थे।शो के दौरान हुए वारदात को देखते हुए मामले कि शिकायत हौज खास थाने में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने इस मामले पर अपनी और से कार्यवाही शुरु कर दी हैं। बता दे कि यह पार्टी एक्स पार्ट-2 के स्कॉल क्लब में चल रहा था।
आपको बता दे कि इस मामले में पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं। हालांकि, ये एफआईआर अज्ञात लोगों के खिलाफ है जिसमें किसी का भी नाम नहीं लिखा गया हैं। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी मदद से जांच कर रही हैं। अभी तक दोषी के बारें में पता नहीं चला हैं।
Updated on:
07 Apr 2022 04:13 pm
Published on:
07 Apr 2022 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
