5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आ गया नए ट्विस्ट के साथ यो यो का दिल चोरी साडा, रिलीज होते ही करने लगा न.1 पर ट्रेंड

कुछ ही घंटों में अभी तक 4 लाख से ज्‍यादा व्‍यू मिल चुके हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 26 Dec 2017, 7:55 PM IST

Honey singh song

Honey singh song

यो यो हनी सिंह एक बार फिर से अपना जादू चलाने के लिए तैयार हैं। दरअसल हनी सिंह का नया गाना आज रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल हैं'दिल चोरी साडा हो गया'। दरअसल यह गाना प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर हंस राज हंस के गो का है और हनी सिंह ने इस गाने को रिक्रिएट किया है। यह गाना आगामी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्‍वीटी' में सुनाई देगा। वैसे तो यह गाना आपने हंस राज हंस की आवाज में पहले भी सुना होगा लेकिन हनी सिंह ने इस गाने में नया ट्विस्ट दिया है। यह गाना आज ही रिलीज हुआ है। इस गाने को कुछ ही घंटों में अभी तक 4 लाख से ज्‍यादा व्‍यू मिल चुके हैं।

फिल्म में इस गाने को टी-सीरिज ने प्रस्तुत किया है। बता दें कि फिल्म 'सोनू के टीटू की स्‍वीटी' का यह पहला गाना है जो रिलीज हुआ है। इसे हनी सिंह का कमबैक सॉन्ग भी कहा जा रहा है। गौरतलब है कि अपने गानों से बॉलीवुड में तहलका मचाने के बाद हनी सिेंह अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। करीब दउसो साल के बाद हनी सिंह ने म्यूजिक की दुनिया मेें फिर से कमबैक किया है। हनी सिंह का यह गाना एक वेडिंग सॉन्ग है। इस गाने में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा और सनी सिंह नजर आ रहे हैं। इस गाने को मिल रहे व्यूज से यह गाना सोशल मीडिया पर आते ही नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगा। हनी सिंह ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'फाइनरली योर वेट इज ओवर, हियर इज माय भांगडा सॉन्ग विद हिंदी फ्यूजन।

हनी सिंह ने किया था फैंस से यह वादा:

बता दें कि हनी सिंह ने अपने नए गाने की रिलीज की जानकारी देने के साथ ही अपने प्रशंसकों से वादा किया था कि उनका अगला ट्रैक'परमाणु' जितना ही धमाकेदार होगा। ज्ञातव्य है कि हनी सिंह ने 'हाई हील्स', 'लुंगी डांस', 'डोप शोप', 'देसी कलाकार', 'अंग्रेजी बीट' जैसे कई हिट गाने दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन