निर्माता तो मुंबई में ही कैट की हेयर कलरिंग करवाना चाहते थे, लेकिन कैट को इंडिया में कोई हेयर एक्सपर्ट मिला नहीं, जिससे वो हेयर कलरिंग करवातीं। नतीजन उन्हें इसके लिए लंदन जाना पड़ा और वहां के सबसे फेमस एक्सपर्ट से अपने बाल कलर करवाए। जी हां, यह सच है। शायद आपको एक बारगी इस बात पर यकीन नहीं हो, लेकिन हाल ही इस बात का खुलासा हुआ कि कैटरीन ने फिल्म फितूर के लिए लंदन में हेयर कलरिंग करवाई है। इसके लिए निर्माता को हजार-दो हजार नहींं...लाख-दो लाख नहीं, बल्कि पूरे 55 लाख रुपए खर्च करने पड़े हैं।