
YouTube Deletes CarryMinati Roast Video
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों फेमस YouTuber CarryMinati छाए हुए हैं। पहले उन्होंने YouTube Vs TikTok के नाम से एक वीडियो बनाया। इस वीडियो के पोस्ट होते ही महज 2 घंटे में इसे 2 मिलियन लाइक्स मिल गए थे। इसके बाद कैरी मिनाटी का वीडियो इतना वायरल हुआ कि 70 मिलियन व्यूज और 10 मिलियन से ज्यादा लाइक्स इस पर थे। लेकिन अचानक यूट्यूब ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया। जिसके बाद CarryMinati के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। ट्वीटर पर कैरीमिनाटी के लिए कई हैशटैग ट्रेंड कर रहे थे। जिसमें #justiceforcarryminati #carryminati जैसे हैशटैग शामिल थे। लोगों ने यूट्यूब को भला बुरा कहना शुरू कर दिया। हालांकि उन्हें उम्मीद थी कि वीडियो वापस आ जाएगा लेकिन अब खुद कैरीमिनाटी ने बताया है कि इस बात को स्वीकार करना मुश्किल है लेकिन वीडियो हमेशा के लिए बैन हो गया है। इसके अलावा उन्होंने एक लंबे चौड़ा नोट भी लिखा है।
दरअसल, CarryMinati ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट से इतना तो साफ है कि वह वीडियो डिलीट होने से खुश नहीं है। कैरी ने लिखा, 'मैं हमेशा से ही वीडियो बनाकर लोगों को एंटरटेन करना चाहता था। 10 साल की उम्र से ही मैं वीडियो बना रहा हूं और उसके बाद से कभी रुका नहीं। मैंने यूट्यूब पर लोगों के लिए खून, पसीना और और अपनी पूरी जिंदगी दी है।' उन्होंने आगे लिखा- 'इसे स्वीकार करना मुश्किल है लेकिन अब बैन रहेगा और कभी रिस्टोर नहीं होगा। इस वीडियो ने पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि यह एक काफी निराश करने वाला दिन था।'
उसके बाद CarryMinati ने सभी लोगों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि 'जिंदगी हमेशा मुझे सिखाती रहती है कि आखिर में मेरे लिए आपका प्यार और आपको एंटरटेन करने की मेरी कमिटमेंट मायने रखती है।' उनके इस पोस्ट पर कई यूट्यूबर्स ने उन्हें कहा कि वीडियो डिलीट होने से कुछ नहीं होता है। लोगों के दिलों में उनके लिए जो प्यार है, वह कभी डिलीट नहीं होगा। इसके अलावा कैरीमिनाटी के फैंस ने भी कमेंट कर कहा कि वह अपनी हर वीडियो में अब रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
Published on:
16 May 2020 03:24 pm
