सोनाक्षी और जहीर के भले ही धर्म अलग हो, लेकिन कपल की बीच की केमिस्ट्री यूजर्स को हमेशा पसंद आती है। अक्सर यूजर्स सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के पोस्ट पर कमेंट कर ये कहते नजर आते हैं कि जहीर एक परफेक्ट हसबैंड हैं। बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने पिछले साल 23 जून 2024 में हुई थी। कपल ने हिंदू रीति-रिवाज या मुस्लिम तरीके से नहीं सिंपल कोर्ट मैरिज की थी। जिसमें उनके परिवार के खास सदस्य और उनके दोस्त शामिल हुए थे।