मोनालिसा महाकुंभ में रुद्राक्ष की बनी माला बेचा करती थी, लेकिन अब वह इंडस्ट्री में आने को तैयार है। वह जल्द सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ एक वीडियो में नजर आने वाली है। जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने खुद की है। अब इसी बीच मोनालिसा ने अपनी शादी पर बात की। मोनालिसा वीडियो में शादी के सवाल पर कहती हैं, “'मम्मी पापा मना करते हैं। मैं भी मना करती हूं मुझे शादी नहीं करनी हैं। मेरे वायरल होने से पहले ही मेरे मम्मी पापा ने कह दिया था जब तुम कहोगी तब ही शादी होगी और मैं भी उनको कहती थी कि मैं तो कभी हां नहीं कहूंगी। मैं कभी शादी नहीं करूंगी। मम्मी पापा को छोड़कर कौन जाएगा।" मोनालिसा का ये वीडियो उस समय आया है जब वह अपना करियर स्टार्ट कर रही हैं और उन्होंने पहले ही बता दिया है कि उनका शादी को लेकर कोई प्लान नहीं हैं।