नताशा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक और अपने बेटे अगस्त्य के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब इसी बीच नताशा ने एक पोस्ट किया है इसमें उन्होंने बताया है कि दुश्मन कौन होता है और कहां होता है। नताशा ने पोस्ट में लिखा, “दुश्मन वहां नहीं हैं जहां आप हो। दुश्मन उस जगह पर होता है जहां आप जा रहे हो। दुश्मन उस भविष्य को देखता है जिसमें आपने अभी तक एक कदम भी नहीं रखा है। इसलिए वह आपके मन, आपके ध्यान, आपकी भावनाओं को टारगेट करता है। वह चाहता है कि आप कुछ बनने से पहले ही हार मान लो। भगवान भी हमेशा कहते हैं। जो आपके अंदर है वह उस चीज से अधिक शक्तिशाली है। ये आपको देखना है अब।" अब यूजर्स नताशा के इस पोस्ट को पढ़कर कह रहे हैं कि नताशा शायद डर को दुश्मन बता रही है। वहीं, कई यूजर्स इसे इसे हार्दिक पांड्या से मिला रहे हैं।