Monalisa Mahakumbh Viral Girl: मोनालिसा वही हैं जो महाकुंभ में अपनी आंखों की वजह से वायरल हुई थी और फिर उन्हें डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी नई फिल्म में कास्ट करने का ऐलान किया था, मोनालिसा इसके बाद हीरोइन बनने के सपने देखने लगी, लेकिन उनका सपना उस दिन टूटा जब सनोज मिश्रा रेप केस में जेल चले गए। मोनालिसा ने हार नहीं मानी वह मेहनत करती गई और अब उनकी मेहनत रंग लाई है। मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है इसमें वह एक सिंगर के साथ खड़ी नजर आ रही हैं और लोगों को खुशखबरी दे रही हैं। उन्होंने बताया कि वह जल्द नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं।