आपको बताते चलें कि फिल्म 'दंगल' बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म है। फिल्म के हिट होने के बाद ही जायरा काफी फेमस हो गई थी, लेकिन इसके बाद जायरा ने जैसे ही इंडस्ट्री को छोड़ने की बात कही सभी काफी हैरान हो गए थे। उन्होंने कहा था कि वह खुद के काम से कोई खुश नहीं है। वह बेशक इंडस्ट्री में फिट हो रही हैं, लेकिन उन्हें ऐसा महसूस होता है कि वह वहां के लिए फिट नहीं है। उनका कहना था कि वह इस्लाम से दूर होती जा रही हैं। वह इस फील्ड से रिश्ता तोड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने सोच-समझकर यह फैसला लिया है।