7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलेट के बाद जरीन ने चलाई ये चार पहियों वाली बाइक, वीडियो हुआ वायरल

इससे पहले जरीन बुलेट मोटरसाइकिल भी राइड कर चुकी हैं। माना जा सकता है कि उन्हें अलग-अलग व्हीकल्स पर सवारी करने का शौक है।
2 min read
Google source verification
बुलेट के बाद जरीन ने चलाई ये चार पहियों वाली बाइक, वीडियो हुआ वायरल

बुलेट के बाद जरीन ने चलाई ये चार पहियों वाली बाइक, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। ये वीडियो उन के नए शो 'जीप बॉलीवुड ट्रेल्स' की शूटिंग के दौरान के हैं। जरीन लिखती हैं कि लद्दाख में मैंने एटीवी पर राइड करने की कोशिश की लेकिन बहुत जगह पर में असफल रही। एक बार तो पेड़ से जा टकराई। 'जीप बॉलीवुड ट्रेल्स' शो जल्दी ही टीवी पर प्रसारित होने वाला है।

इससे पहले जरीन बुलेट मोटरसाइकिल भी राइड कर चुकी हैं। माना जा सकता है कि उन्हें अलग-अलग व्हीकल्स पर सवारी करने का शौक है।

आपको बता दें कि हाल ही में जरीन खान को 'बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड' दिया गया है। यह अवार्ड उन्हें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनकी मूवी 'हम भी अकेले, तुम भी अकेले' के लिए दिया गया। आपको बता दें कि हाल ही में जरीन को बॉलीवुड में एंट्री की हुए 10 साल हो गए हैं। 10 साल पहले उन्होंने सलमान खान के साथ 'वीर' मूवी से डेब्यू किया था।

संयोग की बात यह है कि जिस दिन उन्होंने डेब्यू किया, उसी तारीख को अब उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में जरीन खान ने 'वीर' मूवी में मौका दिलवाने और काम करने के लिए सलमान खान को धन्यवाद दिया।