18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 रिब्स में फ्रैक्चर, 29 टांके लगे, जरीन खान के एक्स बॉयफ्रेंड का भयानक एक्सीडेंट, अब खुद दिया अपडेट

Shivashish Mishra Road Accident: बिग बॉस 12 फेम मॉडल और जरीन खान के एक्स बॉयफ्रेंड रह चुके शिवाशीष मिश्रा सड़क हादसे का शिकार हो गए। अब करीब एक महीने बाद उन्होंने खुद अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी है।

2 min read
Google source verification
Shivashish Mishra Road Accident

Shivashish Mishra Road Accident (सोर्स- एक्स)

Shivashish Mishra Road Accident: रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' से पहचान बनाने वाले फिटनेस मॉडल और अभिनेता शिवाशीष मिश्रा हाल ही में एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे की जानकारी सामने आते ही उनके फैंस हैरान रह गए। करीब एक महीने पहले हुए इस दुर्घटना में उन्हें इतनी गंभीर चोटें आईं कि उनकी 12 पसलियां टूट गईं और शरीर पर 29 टांके लगाने पड़े। फिलहाल वो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं और धीरे-धीरे रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं। शिवाशीष ने खुद इस बारे में अपडेट दिया है।

शिवाशीष मिश्रा ने दिया हेल्थ अपडेट (Shivashish Mishra Road Accident)

शिवाशीष मिश्रा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस हादसे की जानकारी साझा की। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार की तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि हादसा बेहद खतरनाक था और उन्हें कई ऑपरेशन से गुजरना पड़ा। इस दौरान वह लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का आभार जताते हुए कहा कि अब स्थिति पहले से बेहतर है, हालांकि पूरी तरह ठीक होने में अभी समय लगेगा।

कार नहीं चला रहे थे शिवाशीष मिश्रा

सबसे राहत की बात यह रही कि हादसे के समय शिवाशीष कार चला नहीं रहे थे, बल्कि आगे वाली सीट पर बैठे थे। इसके बावजूद उन्हें गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज लगातार जारी है और मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुए है।

फिटनेस मॉडलिंग के साथ-साथ बिजनेस (Shivashish Mishra Health Update)

मध्य प्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखने वाले शिवाशीष मिश्रा फिटनेस मॉडलिंग की दुनिया में पहले से सक्रिय रहे हैं। रियलिटी शो में आने से पहले उन्होंने ‘मिस्टर इंदौर’ का खिताब जीतकर भी पहचान बनाई थी। हालांकि असली लोकप्रियता उन्हें सलमान खान के शो बिग बॉस के जरिए मिली, जहां उनकी मजबूत पर्सनैलिटी और सादगी भरे स्वभाव ने दर्शकों का ध्यान खींचा था।

जरीन खान को कर चुके डेट (Shivashish Mishra Road Accident)

रियलिटी शो के अलावा उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही, खासकर जब उनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान के साथ जोड़ा गया। दोनों ने कुछ समय तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था, हालांकि बाद में आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए। इस रिश्ते के खत्म होने के बावजूद दोनों ने कभी सार्वजनिक विवाद से दूरी बनाए रखी।

हालिया हादसे के बाद शिवाशीष के फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। खुद शिवाशीष ने भी सकारात्मक सोच बनाए रखते हुए कहा कि मुश्किल दौर जरूर है, लेकिन वो जल्द पूरी तरह फिट होकर सामान्य जिंदगी में लौटेंगे।