
Asha Bhosle-Lata Mangeshkar Secret Door (सोर्स- एक्स)
Asha Bhosle-Lata Mangeshkar Secret Door: बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन को छह दिन बीत चुके हैं। आशा के निधन के बाद उनके घर पर अब भी मातम पसरा हुआ है। उनके फैंस को अब तक यकीन नहीं हो पा रहा है कि उनकी फेवरेट कलाकार अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वहीं इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अब भी उन्हें लगातार याद कर रहे हैं। इसी बीच म्यूजिक डायरेक्टर शमीर टंडन ने कुछ दिन पहले आशा ताई को याद करते हुए एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनने के बाद काफी लोग हैरान हो गए हैं। क्या कुछ कहा है शमीर टंडन ने, चलिए जानते हैं।
दरअसल शमीर टंडन ने आशा जी के निधन के बाद उन्हें याद करते हुए बताया कि पहले वो जहां रहा करती थीं, वहां उनके और लता मंगेशकर के घर के बीच एक सीक्रेट दरवाजा लगा हुआ था जिसके बारे में किसी को ज्यादा जानकारी नहीं होती थी। शमीर ने कहा, इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा लेकिन दीदी और ताई के घरों के बीच एक सीक्रेट दरवाजा था जिससे आप एक घर से दूसरे घर में जा सकते थे। शमीर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसके अलावा इसी इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मुझे एक बार आशा जी ने पूछा कि सच सच बताना तुम्हारा फेवरेट सिंगर कौन है। तो मैंने कहा कि आप हो मेरी फेवरेट आशा जी। तो उन्होंने कहा कि मैं एक थप्पड़ लगाऊंगी। तुम्हारी फेवरेट सिंगर लता मंगेशकर हैं क्योंकि मेरी फेवरेट भी वही हैं। इसके अलावा आशा जी हमेशा लता दीदी के लिए अपना प्यार दिखाती और जताती रहती थीं।'
इसके अलावा म्यूजिक डायरेक्टर ने कहा कि आशा जी और लता जी के बीच रिश्ते को लेकर जो भी खबरें मीडिया में छपती थीं उनमें जरा भी सच्चाई नहीं थी। शमीर ने कहा कि मेरे हिसाब से उन दोनों के बीच सबसे अच्छा सिबलिंग वाला बॉन्ड था। मैं आशा जी के घर जाता था तो वो मुझे पोहा बनाकर खिलाती थीं। पूछती थीं कि अब चाय लूंगा या कॉफी तो मैं कहता था कि नहीं मैं कॉफी लता जी के यहां जाकर पीऊंगा। शमीर ने कहा कि इसके बाद आशा जी बहुत खुश होती थीं और कहती थीं कि अच्छा अभी लता दीदी के यहां भी जाओगे।
Updated on:
18 Apr 2026 04:49 pm
Published on:
18 Apr 2026 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
