बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच लड़ाई का कारण कौन सी दो अभिनेत्रियां थीं?

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ही इंडस्ट्री के बहुत बड़े नाम हैं। एक वक्त था जब दोनों फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया करते थे। अपने-अपने काम से दोनों ने बड़ा मुकाम हासिल किया।

2 min read
Sep 24, 2021
Amitabh Bachchan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ही इंडस्ट्री के बहुत बड़े नाम हैं। एक वक्त था जब दोनों फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया करते थे। अपने-अपने काम से दोनों ने बड़ा मुकाम हासिल किया। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया। इस दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। दोनों की दोस्ती के किस्से जग जाहिर थे। लेकिन फिर ऐसा भी वक्त आया जब उनकी दोस्ती में दरार आ गई। ये उस वक्त हुआ था जब दोनों ने यश चोपड़ा की फिल्म ‘काला पत्थर’ में एक साथ काम किया।

इसका खुलासा खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बायोग्राफी ‘एनिथिंग बट खामोश!’ में किया था। इसमें उन्होंने बताया कि दोनों की दोस्ती के बीच उस दौरान इगो आ गई थी। अमिताभ बच्चन को लगता था कि शत्रुघ्न सिन्हा उन पर भारी पड़ रहे हैं। उन्होंने अपनी बायोग्राफी में दोस्ताना फिल्म से जुड़े एक किस्से के बारे में लिखा, “अमिताभ बच्चन फिल्म में एक सीन को अपने हिसाब से करना चाहते थे और फिल्म के निर्देशक राज खोसला ने भी उन्हें ऐसा करने से बिल्कुल भी मना नहीं किया। अमिताभ उस वक्त इतनी बुरी तरह से बरस पड़े। यहां तक वह कि लगभग अभद्र शब्दों का भी इस्तेमाल करने लगे, जिसे सुनकर राज खोसला जी जैसे सीनियर की आंखों में भी आंसू आ गए थे।”

यह भी पढ़ें:

उन्होंने अपनी बायोग्राफी में काला पत्थर फिल्म के दौरान हुए एक इंसीडेंट के बारे में भी ज़िक्र किया। इस इंसीडेंट के बाद दोनों में दरार आ गई थी। एक सीन के दौरान बिग बी उन्हें लगातार मारते ही जा रहे थे और रुक नहीं रहे थे। ऐसे में शशि कपूर को दोनों का बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा था। जिसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने काम करने से ही मना कर दिया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती में दरार आती गई। उन्होंने अपनी बायोग्राफी में बताया कि अगर अमिताभ के साथ वाली कुर्सी खाली भी होती थी, तो भी वह उन्हें ऑफर नहीं करते थे। यहां तक कि अगर उन दोनों को एक ही होटल में जाना होता था तो अमिताभ कभी उन्हें एक ही कार में जाने के लिए नहीं पूछते थे। उनके इस व्यवहार से शत्रुघ्न को काफी अजीब लगता था।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ये भी खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन के साथ उनकी दोस्ती में दरार लाने में एक्ट्रेस जीनत अमान और रेखा ने भी काफी योगदान दिया था। उनका मानना था कि ज़ीनत और रेखा ने अपनी इमेज मजबूत करने के लिए अमिताभ से कुछ कहा होगा। क्योंकि उन्हें दोनों के बारे में ही बहुत कुछ पता था।

Published on:
24 Sept 2021 07:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर