1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जीरो’ का ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई में तैयार किया गया मेरठ का मशहूर घंटाघर और..

खास तौर पर शहर की गलियों और मेले का निर्माण किया गया है।

2 min read
Google source verification
Zero movie

Zero movie

शाहरुख खान के प्रशंसक हर साल बेसब्री से उनके जन्मदिन का इंतज़ार करते है। हर साल 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना जन्मदिन मनाते है लेकिन इस वर्ष प्रशंसकों के लिए यह डबल सेलिब्रेशन का मौका होगा। शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर उनके जन्मदिवस यानी 2 नवंबर को मुंबई की उपनगरी वडाला में स्थित सिनेमाघर में लॉन्च किया जाएगा।

सिनेमाघर में मेरठ के मशहूर घंटाघर का निर्माण:
चूंकि फ़िल्म की कहानी मेरठ शहर में स्थापित है इसिलए ट्रेलर लॉन्च के मौके पर वडाला के सिनेमाघर में मेरठ शहर के मशहूर घंटाघर का निर्माण किया गया है। खास तौर पर शहर की गलियों और मेले का निर्माण किया गया है। जिससे मेरठ के मशहूर और लजीज जायके का सभी को आनंद लेने का भी मौका मिलेगा।

मीडिया से करेंगे खास बातचीत:
इस खास अवसर पर शाहरुख वहां उपस्थित मीडिया और अपने प्रशंसकों से खास मुलाकात करेंगे और उनके साथ ढ़ेर सारी बातचीत भी करेंगे। शाहरुख के प्रशंसकों के लिए यह दोहरी खुशी का मौका होगा, जहां एक तरफ अभिनेता के जन्मदिन की खुशी होगी तो वही दूसरी तरफ़ शाहरुख को एक अनदेखे और चैलेंजिंग अवतार में देखने की उत्सुकता!

बौने के किरदार में शाहरुख:
'जीरो' फिल्म के पहले लुक में शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति के रूप में नजर आए थे, जिसने इस अनोखी कहानी को देखने के लिए दर्शकों को उत्साहित कर दिया था। फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सलमान खान फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Story Loader