
zohra sehgal
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 27 अप्रेल, 1912 को एक मुस्लिम परिवार में जन्मी जोहरा सहगल ( zohra sehgal ) भारतीय सिनेमा का जाना-पहचाना नाम थीं। 102 साल जीने वाली जोहरा का निधन 10 जुलाई, 2014 में हुआ था। वे बचपन से ही विद्रोजी मिजाज की थीं। उन्हें अन्य बच्चियों की तरह गुड्डे-गुड़ियों से खेलना पसंद नहीं था, बल्कि उन्हें पेड़ पर चढ़ना और घर से बाहर खेलना पसंद था। बचपन में उन्होंने एक बार उदय शंकर को डांस करते हुए देखा था जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई।
जोहरा को ऐसे मिला जीवनसाथी
जोहरा का असली नाम साहिबजादी जोहरा मुमताजुल्लाह खान बेगम था, लेकिन शादी के बाद उनका नाम जोहरा सहगल हो गया। ग्रेजुएशन के बाद जोहरा ने उदय शंकर के डांस ट्रूप में हिस्सा लिया। इस ट्रूप के साथ वे परफॉर्म करने के लिए जापान गई थीं। यहां उनकी मुलाकात कामेश्वर सहगल से हुई थी। चंद मुलाकातों के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया और शादी के लिए तैयार हो गए। कामेश्वर, जोहरा से 8 साल छोटे थे। लेकिन उनके प्यार में उम्र कोई बाधा नहीं बनी। पहले तो जोहरा का परिवार इस शादी के खिलाफ था, लेकिन बाद में मान गए। उनकी शादी 14 अगस्त, 1942 को इलाहाबाद में हुई। उनके दो बच्चे किरण और पवन सहगल हैं।
ऐसे बनी सबकी चहेती दादी
डांस से तौबा करने के बाद जोहरा ने पृथ्वीराज कपूर थिएटर में काम किया। इसके बाद जोहरा लंदन चली गई थीं। वे 1990 के दौरान वापस भारत आईं। यहां उन्हें दादी मां के रोल मिलने लगे। उन्होंने 'हम दिल दे चुके सनम, दिल्लगी, तेरा जादू चल गया, साया, कल हो ना हो, वीर-जारा, चीनी कम, सांवरिया आदि फिल्मों में काम किया। इन सभी फिल्मों में उन्होंने दादी का किरदार निभाया और वे देखते ही देखते लोगों की फेवरेट दादी बन गई।
102 साल की उम्र में हुआ था निधन
जोहरा सहगल 102 साल की उम्र में 10 जुलाई, 2014 को इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। निधन से पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे अंतिम संस्कार में कोई कोलाहल नहीं चाहिए। इसलिए इलेक्ट्रिक क्रीमेसन होना चाहिए।
Updated on:
28 Apr 2020 03:40 pm
Published on:
28 Apr 2020 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
