
ड्रीम गर्ल 2 ने किया सनी देओल की गदर को बॉक्स ऑफिस से आउट!
Gadar 2 Box Office Collection Day 15: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया हुआ है। हर कोई उनका फैन हो गया है फिल्म में पाकिस्तान को लेकर बोले गए सनी के डायलॉग फिल्म की जान बन गए हैं पर 12 दिन बाद ही फिल्म का कलेक्शन कम होता जा रहा है। Sachnik ने 25 अगस्त 15वें दिन के ट्रेंड के हिसाब से फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा जारी किया है। 15वें दिन की कमाई का अर्ली ट्रेंड भी आना शुरू हो गया है। वीकेंड पर गदर 2 के कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन शुक्रवार को रिलीज हुई ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) ने इसे उड़ा दिया है।
Gadar 2 Box Office Collection: ‘गदर 2' आज यानी 25 अगस्त को 6 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। ये अभी अर्ली ट्रेंड है। ये कलेक्शन रात तक बढ़ सकता है। वैसे तो गदर 2 के कलेक्शन में गिरावट आई है जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 425.10 करोड़ हो गया है। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि वीकेंड पर गदर 2 का बुरा हाल होने वाला है।
ड्रीम गर्ल का पहले दिन का कलेक्शन
आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ड्रीम गर्ल 2 की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ का कलेक्शन किया है। वीकेंड पर ये कलेक्शन बढ़ने वाला है। ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 और ओएमजी 2 को मात देने वाली है।
Published on:
25 Aug 2023 01:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
