
इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक जोनस संग शादी करने वाली हैं। हाल में उन्होंने अपनी कुछ फ्रेंड्स के साथ ब्राइडल शॅावर पार्टी सेलिब्रेट की। इसी के साथ एक्ट्रेस अब अपनी सासु मां के साथ पोज देती नजर आईं।

जी हां, हाल में एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वह निक जोनस की मां के साथ दिखाई दे रही हैं।

इस फोटो में सास बहु की बॅान्डिंग साफ तौर पर देखी जा सकती है।

बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में होने की संभावना है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों शादी के पहली की रस्मों में व्यस्त हैं।