
Shiv
बदायूं। जिले में बड़ा हादसा होने से बच गया। dj की साउंड से अचानक दीवार गिरने से करीब चार दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिसमें 13 लोगों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत ज्यादा नाजुक बतायी जा रही है। फिलहाल बचाव कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शिव त्रयोदशी पर गांव से गंगा जल लेने DJ के साथ जा रहे थे। तभी गंगा घाट की तरफ जाते समय यह हादसा हुआ। मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के खैराती नगर गांव का है।
ये है पूरा मामला
बिल्सी थाना क्षेत्र खैराती नगर गांव के लोग आठ अगस्त की शाम को DJ के साथ कछला गंगा घाट जा रहे थे। गांव के कई परिवार भी इसी DJ के साथ हो लिए। डीजे ट्रोली में था। डीजे की साउंड इतनी ज्यादा थी कि उससे अचानक एक दीवार गिर गई। इस दौरान डीजे के साथ चल रहे करीब चार दर्जन से ज्यादा लोग इस दीवार के नीचे दब गए। 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बदायूं जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इसमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायल बिल्सी में प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बदायूं सदर विधायक भी मौके पर पहुंच गए।
मानक के अनुरूप कितनी होनी चाहिए डीजे की साउंड
आपको बता दें कि नियमानुसार ध्वनि की तीव्रता औद्योगिक क्षेत्र में सुबह छह से रात नौ बजे तक 75 डेसिबल के अंदर होनी चाहिए। आवासीय क्षेत्र में 55 डेसिबल और साइलेंस जोन में 50 डेसिबल तक हो सकती है। लेकिन इन मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जाती हैं। डीजे के नाम पर इतना शोर किया जाता है जिसे बर्दाश्त करना भी मुश्किल होता है। लिहाजा इस तरह के हादसे सामने आते हैं।
Updated on:
09 Aug 2018 12:15 pm
Published on:
09 Aug 2018 11:12 am
बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
