5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aditya Yadav Photo Viral: शिवपाल यादव के बेटे आदित्य की प्राइवेट तस्वीरें वायरल, लड़की संग स्विमिंग पुल में दिखे, बदायूं से सपा उम्मीवार

UP Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता शिवपाल यादव के बेटे और बदायूं से सपा उम्मीदवार आदित्य यादव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
ADITYA YADAV

ADITYA YADAV

Aditya Yadav News: उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार और शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव की प्राइवेट तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें आदित्य एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे और पोते प्रज्वल रेवन्ना का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद अब आदित्य यादव की वायरल होती तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। यह तस्वीरें आदित्य के पढ़ाई के दौरान की बताई जा रही हैं।हालांकि पत्रिका इस फोटो की पुष्टि नहीं करता है।

आदित्य यादव की सफाई

वायरल हो रही तस्वीरों पर आदित्य यादव प्रतिक्रिया भी दी है। आदित्य यादव ने कहा कि मेरी पुरानी और प्राइवेट कॉलेज के दिनों की तस्वीरें हैं। अगर वो तस्वीरें वह शेयर कर रहे हैं, तो वे निम्न बहुत ही स्तर पर जा रहे हैं। वो बहुत पुरानी फोटो हैं। ये मेरा निजी जीवन है। मैं समझता हूं कि ये इन तस्वीरों को आधिकारिक तौर पर क्यों नहीं लोगों के सामने लाते हैं। ये लोगों को भ्रमित करने का प्रयास है और कुछ नहीं है। निजी जीवन में कौन क्या करता है ये राजनीति का विषय नहीं होना चाहिए।