6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति-पत्नी ने 9 पिल्लों को डुबोकर मारा, केस दर्ज

इससे पहले चूहे को डुबोकर मारने का मामला सामने आया था। यह चर्चा का विषय बना था।

less than 1 minute read
Google source verification
dog.jpg

बदायूं में नवजात पिल्लों को डुबोकर मारने का मामला सामने आया है। पिल्लों को मारने का आरोप एक दंपत्ति पर है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पशुप्रेमी विभोर शर्मा के मुताबिक, बसई निवासी सूर्यकांत व उनकी पत्नी अनीता ने पिल्लों को तालाब में फेंक दिया। इससे उनकी मौत हो गई।

पांच पिल्लों के शव बरामद किए गए हैं। विभोर शर्मा इन्हें लेकर कोतवाली गए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर, आरोपियों के मुताबिक, साजिश के तहत उनके खिलाफ मुकदमा लिखवाया गया है।

चूहे को डुबोकर मारने का था आरोप
पिछले महीने भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। शहर निवासी विकेंद्र शर्मा ने चूहे को डुबोकर मारने की एफआईआर दर्ज कराई थी। चूहे को मारने का आरोप पनबड़िया निवासी मनोज नाम के युवक पर लगा था। यह मामला काफी चर्चित रहा था। चूहे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया था, हालांकि उसमें चूहे को पानी में डुबोकर मारने की रिपोर्ट नहीं आई थी।