6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी की इस सीट पर आज सबसे बड़ा चुनावी युद्ध, अमित शाह, अखिलेश यादव, मायावती, अजित सिंह की जनसभा

बदायूं पर सभी राजनीतिक दलों की नजर है और सभी दलों ने इस सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

बदायूं। रुहेलखंड की सबसे ज्यादा वीआईपी सीट बदायूं पर सभी राजनीतिक दलों की नजर है और सभी दलों ने इस सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।इस हाई प्रोफ़ाइल सीट को जीतने के लिए आज चार पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। सपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद धर्मेंद्र यादव के लिए महागठबंधन की संयुक्त रैली का आयोजन मुजरिया में होगा जिसमे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जबकि भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

पिछले चुनाव में देश भर में चली मोदी लहर का असर बदायूं सीट पर नहीं पड़ा था और यहाँ पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव ने जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा, समाजवादी पार्टी के इस मजबूत किले को भेदने की भरपूर कोशिश कर कर रही हैं। भाजपा ने यहाँ से कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य को चुनाव मैदान में उतारा है और बदायूं सीट पर जीत के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी इस सीट पर पूरा दम लगा रखा है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.