1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: रामलला के दर्शन करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पलटी, मची चीख-पुकार

Road Accident: बदायूं से अयोध्या के लिए जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पलट गई। इस हादसे में करीब 15 घायल हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Road Accident in Budaun

Road Accident in Budaun

Road Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया, जिसमें रामलला के दर्शन करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पलट गई। इस हादसे में 15 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। फिलहाल, पुलिस ने घायलों अस्पताल में भर्ती करवाया है। अभी तक इस हादसे के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।


एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, बदायूंजिले के दातागंज से भाजपा कार्यकर्ताओं की बस आज यानी 23 फरवरी को करीब आठ बजे अयोध्या के लिए रवाना हुई। इस बस में 40 से ज्यादा लोग यात्रा कर रहे थे। इसी बीच शाहजहांपुर जिले के थाना जैतीपुर के पास बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।


हादसे की वजह से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों में अस्पताल भिजवाया। फिलहाल, पुलिस हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी को जुटाने में लगी है।

यह भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस गठबंधन से बौखलाई जयंत चौधरी की पार्टी RLD, बोली- हमें देश दे दो हम…


आपको बता दें कि बदायूं से 23 फरवरी को 101 बसों और 51 कोरों से 5100 भाजपाई और श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए हैं। इनकी अयोध्या से वापसी 24 फरवरी को होगी। इन्हीं मे से एक बस शाहजहांपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।