12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौड़ता हुआ आया मासूम और बहन से लिपट गया, थोड़ी देर में चली गई उसकी जान

घर के बाहर से खेलता हुआ गायब हो गया था 12 वर्षीय मासूम

2 min read
Google source verification
murder

बुलंदशहर. खुर्जा नगर कोतवाली की जंक्शन चौकी क्षेत्र के सौंदा हवीबपुर गांव में दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है। यहां घर के आंगन मेंं खेल रहा 12 साल का मासूम अचानक गायब हो गया। कुछ घंटे बाद बच्चा गंभीर अवस्था में घर आया और बहन की गोद में गिर गया। बच्चे का गला रेता हुआ था। परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के ही 2 लोगों पर लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि मासूम के पहले हाथ पैर बांधे गए और बाद में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: कठुआ के बाद में यूपी के इस जिले में किशोरी से गैंगरेप

जानकारी के अनुसार, सौंदा हबीबपुर निवासी पवन का 12 वर्षीय पुत्र शिवम अचानक घर के बाहर से खेलता हुआ गायब हो गया था। वह करीब 2 घंटे बाद लहूलुहान हालत में घर पहुंचा था। उसकी गर्दन किसी धारदार हथियार से कटी हुई थी। वह अपनी बहन की गोद में गिर गया। लहूलुहान हालत को देखते हुए परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन ममें उसे खुर्जा के जटिया अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शिवम गांव के ही स्कूल में फोर्थ क्लास में पढ़ता था। परिजनों ने हत्या का शक गांव के ही 2 लोगों पर जताया है। वहीं फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

मृतक शिवम के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। घटना के बाद से दोनों आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं। एएसपी ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद में ही हत्या की वजह साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: जिले में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल