
ललितपुर. तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जनपद की ग्रामीण सड़कों पर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार के कहर से एक घर की खुशियां मातम में बदल गई । अंधी रफ्तार से भाग रही एक बोलेरो ने थाना बार क्षेत्रांतर्गत ग्राम लड़वारी के पास बाइक पर सवार चार लोगों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि घायल हुये युवक को जिला अस्पताल से झांसी मेडीकल कालेज रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद से जहां मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं शादी की खुशियां भी मातम में तब्दील हो गयीं।
बताया गया है शुक्रवार को थाना बार के ग्राम भैलोनी सूबा निवासी चौदह वर्षीय पुष्पेन्द्र पुत्र खुशीराम बरार अपनी बहन का फलदान लेकर रिश्तेदारों के साथ मोटर साइकिल से थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नौहरकलां जा रहा था। बाइक पर पुष्पेन्द्र के साथ उसके रिश्तेदार गांव के तीस वर्षीय हल्लू पुत्र रब्बू कस्बा बिरधा निवासी तीस वर्षीय सुनील और ग्राम दशरारा निवासी मुकेश पुत्र जयदीप सवार थे । अभी वह ग्राम लड़वारी के निकट पहुंचे ही थे, कि सामने से आ रही बुलैरो संख्या यूपी 11 जेड 6854 की तेज रफ्तार देखकर बाइक चालक व बुलैरो चालक अनियंत्रित हो गये। जब तक दोनों चालक कुछ समझ पाते कि बुलैरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक दूर जा गिरी, जबकि बाइक सवार चारों बुलैरो के नीचे आ गये और अनियंत्रित बुलैरो चारों को रौंदती हुई निकल गयी।
आवाज सुनकर आसपास की लोग एकत्रित हो गए घटना इतनी भीषण थी कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि घायलावस्था में पड़े पुष्पेन्द्र, हल्लू और मुकेश को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन पुष्पेन्द्र और हल्लू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मुकेश को उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने झांसी मेडीकल कालेज रेफर कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुष्पेन्द्र के घर खुशियां मातम में बदल गयीं।
जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेते हुये पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं दूरी घटना थाना जाखलौन के ग्राम सेपुरा के निकट की है जहां एक तेज रफ्तार टेक्टर ट्रॉली पलट जाने से मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति घायल हो गए है । जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है सूचना पर पुलिस ने मां बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया बताया गया है कि ट्रैक्टर का ड्राइवर ट्रैक्टर को तेजी के साथ चला रहा था जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया।
Published on:
14 Apr 2018 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allललितपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
