
बड़ी खबर: गंगा में नहाने गए पांच बाराती डूबे, दो की तलाश जारी
बुलंदशहर। जनपद में सोमवार को अलीगढ़ से अनूपशहर आई बारात में आए कुछ युवक गंगा में नहाने चले गए। वहां नहाने के दौरान पांच युवक डूब गए। इसमें तीन लोगों को जिंदा निकाल लिया गया जबकि दो लोगों की तलाश जारी है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने गोताखोर लगाकर गायब युवकों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने भी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
शेरपुर में थी शादी
थाना अनूपशहर के गांव शेरपुर में इमरान की बेटी की शादी थी। सोमवार को अलीगढ़ से यहां बारात आई थी। जब बारात वापस लौट रही थी तो कुछ लोग अनूपशहर में गंगा घाट पर रुक गए। वहां वे गंगा नदी में नहाने लगे। इस बीच पांच लोग गंगा में डूब गए। स्थानीय निवासी और गोताखोरों ने नाव वालों की मदद से तीन लोगों को किसी तरह बाहर निकाल लिया, जबकि दो युवक अब भी गंगा में लापता हैं।
इनका अब तक पता नहीं चला
मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल गोताखोरों की टीम बुलाकर गंगा में डूबे दो युवकों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को एनडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया। अभी तक जावेद और फखरुद्दीन का कोई पता नहीं चल पाया है। अनूपशहर कोतवाली प्रभारी ब्रजकिशोर ने बताया कि अनूपशहर में बारात अलीगढ़ से आई थी। वापस लौटते समय कुछ लोग गंगा में नहाने लगे, जिसमें पांच लोग डूबे थे। तीन को सकुशल निकाल लिया गया जबकि दो की तलाश की जा रही है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Updated on:
30 Apr 2019 11:28 am
Published on:
30 Apr 2019 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
