
कार ने 150 मीटक तक घसीटा साइकिल सवार को, मजदूर की मौत
बागपत। जनपद में दाहा-बरनावा मार्ग पर गेहूं की कटाई करने जा रहे साइकिल सवार व्यक्ति को सामने से आ रही कार ने कुचल दिया। इसमें मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार भी खेत में पलट गई। कार सवार लोग शीशे तोड़कर भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गेहूं काटने जा रहा था मजदूर
दाहा गांव निवासी सतवीर उर्फ गुप्ता (56) सोमवार को साइकिल से किसान के गेहूं काटने जा रहा था। दाहा बरनावा मार्ग पर बरनावा की तरफ से आ रही स्विप्ट डिजायर कार ने उसको टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार लगभग 150 मीटर तक कार के साथ घिसटता चला गया। कार गेहूं के खेत में पलट गई। हादसे में सतवीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार गाड़ी के शीशे तोड़कर निकल भागे। वे पीछे से आ रही दूसरी कार में बैठकर बुढ़ाना की तरफ निकल गए। सतवीर इंजन मैकेनिक का काम भी करता था। उसके परिवार में उसकी पत्नी कमलेश, बहन राजकली, बेटी अलका, निशा व शालू और बेटे अजय व अरुण का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका बेटा अजय उर्फ बबलू दिल्ली पुलिस में सिपाही है। अजय ने दोघट थाने पर कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Updated on:
30 Apr 2019 10:10 am
Published on:
30 Apr 2019 10:10 am
