
'अगर जया प्रदा ने कहा Me too तो इस दिग्गज नेता को होगी जेल'
बुलंदशहर। अमर सिंह इस समय azam khan FIR Yatra पर निकले हुए हैं। मंगलवार से ही उनकी यात्रा की शुरुआत हुई है, जिसका बुधवार को लखनऊ में समापन होगा। सोमवार को उनकी यात्रा दिल्ली से शुरू होकर बुलंदशहर व गाजियाबाद होते हुए फिरोजाबाद पहुंचे। यात्रा के दौरान उन्होंने सपा के दिग्गज नेता आजम खान पर जमकर निश्ााना साधा। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।
आजम खान का असली चेहरा सामने लाने की बात कही
बुलंदशहर पहुंचे आजम खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी एफआईआर तक नहीं लिखी गई तो सोचिए आम जनता का क्या होगा। इस एफआईआर यात्रा से वे आजम खान का असली चेहरा समाज के सामने लाएंगे। इस दौरान शिवपाल यादव की पार्टी में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चाचा और पिता को अलग-अलग बंडलों में बंद करके छोड़ दिया गया है।
...तो आजम खान जाएंगे जेल
वहीं, फिरोजाबाद में भी उन्होंने कहा कि आजम खान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर जयाप्रदा ने 'Me too' कहा तो आजम खान जेल चले जाएंगे। उन्हाेंने कहा कि 'मी टू' अभियान चल रहा है। यदि जयाप्रदा थाने चली गईं तो आजम अपने घर से से सीधे जेल जाएंगे। फिरोजाबाद से वह कानपुर के लिए रवाना हो गए।
आज लखनऊ पहुंचेगी यात्रा
आपको बता दें कि अमर सिंह की यह यात्रा दिल्ली से शुरू हुई है। यह गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा आैर आगरा होते हुए फिरोजाबाद पहुंची। बुधवार शाम को यात्रा लखनऊ के गोमतीनगर थाने में पहुंचेगी, जहां थाने में वह अाजम खान के खिलाफ शिकायत देंगे।
Published on:
17 Oct 2018 10:03 am

बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
