28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमर सिंह ने राहुल गांधी और अखिलेश के खिलाफ अपने बयान से मचा दी खलबली

महंगाई की समस्या पर हिन्दुत्व को दी तरजीह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 16 Oct 2018, 8:06 PM IST

amar singh

अमर सिंह ने राहुल गांधी और अखिलेश के खिलाफ अपने बयान से मचा दी खलबली

बुलंदशहर. समाजवादी पार्टी पर अखिलेश का वर्चस्व कायम होने के बाद पार्टी से निकाले जा चुके राज्यसभा सांसद अमर सिंह की राजनीति गिरगिट के रंग की तरह बदल गई है। कभी मुलायम पिरवार के खासम खास रहे अमर सिंह अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर किसी मौके पर निशाना साधने से नहीं चूकते हैं। अपनी एफआईआर यात्रा के दौरान बुलंदशहर में रुके अमर सिंह ने सपा में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि चाचा और पिता को अलग-अलग बंडलों में बन्द करके छोड़ दिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए चुटकी लेने के अंदाज में कहा कि कोई जेल में है और कोई है बेल पे । इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी आजम खान के बारे में कहा कि वह हिन्दुस्तान के कानून को नहीं मानते, लेकिन उसकी कसम खा कर कई बार मंत्री बने हैं। उन्होंने आजम खान पर कई आरोप लगाए और कहा कि वे धर्म परिवर्तन के नाम पर बस्ती उजाड़ ते हैं।

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर बोले अमर सिंह, हिंदुत्व रहेगा तो महंगाई पर काबू पा लेंगे
अमर सिंह ने मंगलवार को बुलंदशहर में प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्र सरकार की सरकार के खिलाफ ऐसे कसीदे पढ़े, जैसा कोई भाजपा नेता भी शायद ही बोलने की हिम्मत जुटा पाए। अमर सिंह ने सारी हदें पार करते हुए मोदी सरकार में बढ़ रही महंगाई खास तौर से पेट्रोल-डीजल के दाम का न सिर्फ बचाव किया, बल्कि ऐसा तर्क दिया. जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अमर सिंह ने महंगाई को जायज ठहराते हुए कहा की महंगाई पर तो काबू पा लिया जायेगा, लेकिन हिन्दुत्व को बचाना पहले जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा तेल पीएम मोदी अपने घर में नहीं बनते हैं, उन्होंने कहा हिंदुत्व रहेगा तो महंगाई पर काबू पा लेंगे। इस दौरान अमर सिंह ने आजम खान पर भी जमकर हमला बोला। अमर सिंह ने गड़े मुर्दे उखाड़ने की तर्ज पर आजम खां के वर्षों पुराने बयानों को दोहराया। उन्होंने आजम खान द्वारा भारत मां को डायन कहने से लेकर रामपुर में धर्मपरिवर्तन तक के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग