
ईद की नमाज को लेकर बयान देने वाले भाजपा सांसद भोला सिंह का यह राज नहीं जानते होंगे आप
बुलंदशहर। भाजपा सांसद भोला सिंह ईद के दिन बुधवार को एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर लोकसभा सीट से सांसद भोला सिंह के बयान बाद मामला गरमा गया है। आइए हम आपकों भाजपा सांसद भोला सिंह के बारे में बताते हैं।
यह बयान दिया
दरअसल, बुलंदशहर से भाजपा सांसद भोला सिंह ने कहा कि लोग सड़कों पर नमाज पढ़ते हैं। इससे लोगों को दिक्कतें होती हैं। यह पूरी तरह से गलत है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनके अनुसार, ऐसा होने पर वह प्रदेश सरकार या जिला प्रशासन से शिकायत करेंगे।
पहले हुआ था काफी विरोध
डॉ. भाेला सिंह बुलंदशहर लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उनका काफी विरोध हुआ था। कुछ गांवों में तो उनका जबरदस्त विरोध हुआ था। ऐसे में माना जा रहा था कि उनको 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट मिलना मुश्किल है लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लोगों के विरोध को दरकिनार करते हुए भाजपा ने डॉ. भोला सिंह को टिकट दिया गया। इसके पीछे राजस्थान के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को बताया गया।
2014 के लोकसभा चुनाव
डॉ. भोला सिंह को कल्याण सिंह को करीबी माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि बुलंदशहर में कल्याण सिंह के आशीर्वाद के बिना किसी का बेड़ा पार नही होता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी इसी वजह से भोला सिंह को टिकट मिला था। बताया जाता है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कल्याण सिंह ने पार्टी के समक्ष भोला सिंह का नाम रखा था। उसके बाद उनको टिकट मिला था। उस चुनाव में भोला सिंह को 6 लाख 4 हजार 449 वोट मिले थे। जबकि बसपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार जाटव को 1 लाख 82 हजार 476 वोट मिले थे। अपने पहले ही चुनाव में भोला सिंह ने छाप छोड़ दी थी।
2019 के लोकसभा चुनाव
इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर कल्याण सिंह के आशीर्वाद से भोला सिंह को टिकट मिला। इस चुनाव में उन्होंने 681321 वोट मिले। उन्होंने गठबंधन (सपा-बसपा-रालोद) के उम्मीदवार योगेश वर्मा को 2 लाख 90 हजार से ज्यादा वोटों से पराजित किया था।
परिवार
डॉ. भोला सिंह का जन्म 10 सितंबर 1977 को बुलंदशहर के गांव बोहिच में हुआ है। उनके पिता का नाम किशन पाल सिंह और माता का नाम मल्लो देवी है। विकीपीडिया के अनुसार भोला सिंह यस्किन इंफोटेक और यस्किन एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर हैं। उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। उनकी शादी 6 मई 2002 को अनुराधा सिंह से हुई थी। उनके दो बेटियां हैं। पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहते हैं। चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र के अनुसार, भोला सिंह की कुल संपत्ति 1.87 करोड़ रुपये है।
Published on:
05 Jun 2019 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
