
बुलंदशहर हिंसा के मोस्ट वांटेड आरोपी और बदरंग दल के जिला संयोजग योगेश राज की मां-बहन का बड़ा बयान
बुलंदशहर। बुलंदशहर में 3 दिसंबर को गोवंश के अफवाह के बाद हुए बबाल, हत्याकांड और आगजनी की घटना के पीछे के मुख्य कारण और हिंसा के भड़कने की वजहों पर अभी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है, लेकिन घटना के मुख्य आरोपियों में से प्रमुख बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज के परिजनों ने पुलिस पर ही कई गंभीर आरोप लगाए। योगेश राज की मां और बहन ने पुलिस से बदतमीजी, दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाते हुए अपने बेटे को को को बेकसूर बताया।योगेश राज की मां ने बताया कि उनका बेटा निर्दोष है और वो यूपी पुलिस में नौकरी के लिए प्रयास कर रहा था ,और उसी की तैयारी भी वो कर रहा था। वैसे आपको बता दें कि इससे पहले हिंसा में मोस्ट वांटेड योगेश मीडिया का सहारा लेकर खुद को बेकसूर बताते सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताया था।
Updated on:
06 Dec 2018 12:48 pm
Published on:
06 Dec 2018 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
