25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने यूपी के इस जिले में फूंका चुनावी बिगुल, विरोधियों के होश उड़ाने के लिए करेगी यह काम

जनाधार बढ़ाने के लिए 17 नवम्बर को करेगी कमल संदेश बाईक रैली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 15 Nov 2018, 7:25 PM IST

BJP workers

भाजपा ने यूपी के इस जिले में फूंका चुनावी बिगुल, विरोधियों के होश उड़ाने के लिए करेगी यह काम

बुलंदशहर. लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही उत्तर प्रदेश में सियासी सरगरमियां बढ़ गई है। इसी सिलसिले में भाजपा के कैम्प कार्यालय पर कमल संदेश बाइक रैली के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जनपद भर से सभी मण्डल संयोजकों और सहसंयोजको की उपस्थिति में 17 नवम्बर को होने वाली कमल संदेश बाइक रैली के लिए योजना बनाई गई। बैठक की अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने की और संचालन सचिन कुमार त्यागी ने किया। इस मौके पर बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला संयोजक कमल संदेश बाइक रैली लक्ष्मीराज सिंह ने बताया कि 17 नवम्बर को डीएवी कॉलेज के मैदान में सभी एकत्र होंगे और कमल संदेश बाइक रैली प्रारम्भ होगी। लक्ष्मीराज सिंह ने सभी को जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि बाइक रैली पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है, लेकिन जनपद में एक ऐतिहासिक बाइक रैली होगी।

यह भी पढ़ें- इस शख्स ने की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- मोदी सरकार का 2019 में हो जाएगा सफाया

वहीं, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि रैली में अधिक से अधिक उपस्थित होकर आयोजन को भव्य बनाए। बैठक में पूर्व विधायक वीपी सिंह ने भी कार्यकर्ताओं से रैली में उपस्थित होने का अनुरोध किया। इस अवसर पर चन्द्रप्रभा, धमेन्द्र काली, प्रिंस तेवतिया, बिल्लू शर्मा, हैप्पी शर्मा, नरेन्द्र चौहान, नीरज, सुशांत राणा, मोनू शर्मा, अरूण शर्मा, आलोक कुमार, गौरव शर्मा, सचिन त्यागी, अंकित ठाकुर, ठा0 पीयुष सिंह आदि उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग