27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

बुलंदशहर में बर्थडे पार्टी के दौरान चेहरे पर केक लगाने को लेकर विवाद हुआ, जो फायरिंग में बदल गया। तीन दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। मृतकों में बीजेपी नेता के दो भाई और भतीजे शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम फोटो सोर्स विभाग

एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम फोटो सोर्स विभाग

यूपी के बुलंदशहर में एक मामूली बात ने तीन जिंदगियां छीन लीं। जन्मदिन की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई। जब केक चेहरे पर लगाने की बात पर विवाद इतना बढ़ा कि गोलीबारी हो गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मुख्य आरोपी मयंक सैनी को पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जिसमें उसके पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुलंदशहर में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को जीतू नाम के युवक का जन्मदिन था। इस मौके पर उसने अपने दोस्तों को पार्टी के लिए बुलाया था। इसी दौरान एक दोस्त ने मजाक में उसके चेहरे पर केक लगा दिया। जिससे वह नाराज हो गया। देखते ही देखते यह मामूली विवाद गाली-गलौज और फिर हिंसा में बदल गया। आरोप है कि जीतू ने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में मनीष सैनी (30), आकाश (19) और अमरदीप सैनी (32) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मयंक सैनी सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा उसने फ्लाईओवर के नीचे छिपा रखा है। सोमवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस उसे बरामदगी के लिए लेकर गई।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली

इसी दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। उसने एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर तमंचा उठा लिया। और भागते हुए फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। जो मयंक के पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मौके से पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किया है। उधर, जिस जिम में यह घटना हुई। उस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

जिम सील हो सकती बुलडोजर कार्रवाई

बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने जिम को सील कर दिया है। अवैध निर्माण के शक में नोटिस जारी किया है। मालिक को दस्तावेज पेश करने के लिए समय दिया गया है। अन्यथा बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है। पुलिस ने जीतू और मयंक समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मृतकों का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा के बीच एक साथ किया गया। जिससे पूरे इलाके में गम का माहौल बना हुआ है।