
Video: सड़क पर नीली जैकेट पहने इस शख्स को देखकर लग गई लोगों की भीड़, चौकी इंचार्ज भी कांपने लगे
बुलंदशहर। जनपद में बुधवार को डीएम अभय सिंह कुछ समय के लिए आरटीओ बन गए। उन्होंने सड़क पर खड़े होकर न सिर्फ आम आदमी के चालान काटे, बल्कि चौकी इंचार्ज का भी चालान काटकर यह संदेश देने की कोशिश की कि नियम और कानून सभी के लिए बराबर हैं। लोगों ने बुधवार को बुलंदशहर काला आम चौराहे पर ब्लू जैकेट पहने एक शख्स को हाथ में नोटबुक और वाहनों की आरसी लिए देखा। वह आरटीओ या परिवहन विभाग के अधिकारी नहीं बल्कि बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह थे।
अचानक पहुंचे काला आम चौराहा
बुधवार की शाम डीएम अभय सिंह अचानक काला आम चौराहे पर पहुंचे और वाहनों की चेकिंग करने लगे। जिन लोगों के पास वाहनों के कागजात या हेलमेट नहीं थे, डीएम ने ऑन दा स्पॉट उनका ऑनलाइन चालान काट दिया। डीएम ने कलक्ट्रेट के कर्मचारी और चौकी इंचार्ज को भी नहीं बख्शा। डीएम ने चौकी इंचार्ज का भी चालान काटा। चौकी इंचार्ज हेलमेट नहीं पहने थे। डीएम ने अपने हाथ से करीब 15-16 वाहनों का चालान किया और चालान की धनराशि को जमा करवाया। वहीं, डीएम को नए रूप में देखकर काला आम चौराहे पर लोगों का जमघट लग गया।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
डीएम अभय सिंह के अनुसार, 15-16 चालान किए गए हैं। शासन की मंशा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की है। चालान काटने का मकसद लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। आगे भी लोगों को जागरूक करने के लिए चेकिंग और जागरुकता अभियान जारी रहेंगे।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
09 May 2019 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
