
बुलंदशहर। जनपद के थाना गुलावठी इलाके में मंगलवार देर रात नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इससे करीब 20 लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
यह कहा फैक्ट्री मालिक ने
बुलंदशहर के थाना गुलावठी स्थित बस अड्डे के पास देर रात करीब 12 बजे नमकीन फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें फैक्ट्री में रखा 20 लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री का लेंटर भी गिर गया। गनीमत रही कि इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल की गाड़ी ने कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक सुरेश चंद ने बताया कि देर रात वह फैक्ट्री बंद करके घर गए थे। कुछ देर बाद पड़ोसी का फोन आया। उसने बताया कि फैक्ट्री में आग लग गई है। मौके पर जाकर देखा तो फैक्ट्री में सामान जलकर राख हो गया था।
Updated on:
01 Jan 2020 12:44 pm
Published on:
01 Jan 2020 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
