अंतराष्ट्रीय भजन गायक अजय पाठक (42) शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी में रहते थे। उनके साथ उनकी पत्नी स्नेहा (38), बेटी वसुंधरा (15) और बेटे भागवत (10) रहते थे। मंगलवार शाम करीब 4 बजे जब परिवार का कोई सदस्य घर के बाहर नहीं निकला तो पड़ोसी घर पहुंचे। वहां मुख्य दरवाजे का मेन गेट खुला हुआ था। ऊपर पहुंचने पर लोगों को दरवाजे पर ताला मिला। ताला तोड़ने पर पड़ोसियों को कमरे में अजय, स्नेहा और वसुंधरा के खून से लथपथ शव पड़े मिले। तीनों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। अजय पाठक का बेटा वहां नहीं मिला। साथ ही एक कार भी गायब थी। हत्यारे अजय पाठक के बेटे को कार में अगवा कर ले गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी।