
बुलुंदशहर: यूपी के बलुंदशहर में हत्या के बेहद चौकाने वाले मामले का खुलासा हो गया है। यहां पुलिस ने सोमवार को गोपाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल 24 मई को एक युवक का कटा हुआ शव थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ के जादोंपुर बंबे के पस से बरामद किया गया था। जबकि अगले दिन 25 मई को उसका सिर थाना डिबाई क्षेत्रांतर्गत ग्राम बामनी के जंगल में मिला था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शव की पहचान गोपाल पुत्र किशोरीलाल (32) के रूप में की थी। मृतक ग्राम रल्ला थाना डिबाई जनपद बुलंदशहर के रहने वाला था। वहीं इस हत्याकांड में मृतक के मामा के लड़के अरविंद कुमार की तरफ से मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी और अन्य अज्ञात विरुद्ध थाना डिबाई में तहरीर दी गई थी।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच की जिसमें मृतक गोपाल के ससुर होराम सिंह, साले ब्रजेश कुमार और ससुर का बहनोई विजय सिंह द्वारा हत्या करने की बात सामने आई। जिसके बाद 6 जून को सुबह थाना डिबाई पुलिस ने सूचना के आधार पर हत्या में शामिल मृतक के ससुर होराम सिंह और साले ब्रजेश को धर्मपुर रोड़ पंचमुखी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशांदेही से हत्या में प्रयुक्त दरांती भी घटनास्थल के पास खेत से बरामद कर ली।
पत्नी से करता था मारपीट
उधर, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक गोपाल आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट करता था। उसके ससुर होराम सिंह ने भी कई बार उसको समझाया गया लेकिन वह शराब पीकर लड़ाई, झगड़ा और अपने ससुर को भी अपमानित करता था। उन्होंने बताया कि जब गोपाल की सास अपनी बेटी लक्ष्मी की देखभाल करने गोपाल के घर गयी थी, तो गोपाल ने अपनी सास के साथ भी दुर्व्यवहार कर मारपीट की।
ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
आरोपियों ने आगे बताया कि 23 मई को गोपाल की ससुराल ग्राम बामनी में सगाई थी। समारोह में गोपाल भी शामिल था। जबकि होराम सिंह का बहनोई विजय सिंह भी आया हुआ था। सभी लोग रात्रि में बैठकर शराब पी रहे थे। तभी होराम सिंह द्वारा गोपाल को ज्यादा शराब पिला दी गई, जिसके बाद नशे में गोपाल अपने ससुर के साथ मारपीट करने लगा और गाली गलौज करता हुआ खेतों की तरफ भागने लगा। तीनों लोग भी उसके पीछे खेतों की तरफ भागे लेकिन भागते हुए गोपाल खेत में गिर गया। यहां होराम सिंह, ब्रजेश और विजय सिंह ने दरांती से गोपाल की गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी और सिर को वहीं गड्ढा खोदकर छुपा दिया था। जबकि धड़ को जनपद अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र दादों के पास ले जाकर बंबे में फेंक दिया था।
Updated on:
07 Jun 2022 01:09 pm
Published on:
07 Jun 2022 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
