12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैवानियत की शिकार हाई प्रोफाइल युवती के अंग काटने का मामला, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर महिला का हाथ व सिर कटा शव मिलने का मामला 24 घंटे बाद मिले अनूपशहर में गंगा किनारे मिले युवती के कटे हुए अंग

2 min read
Google source verification
cm yogi adityanath order

हैवानियत की शिकार हाई प्रोफाइल युवती के अंग काटने का मामला, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर में युवती का सिर और हाथ कटा शव मिलने का मामला अब तूल पकडऩे लगा है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी बुलंदशहर को जल्द खुलासे के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जल्द से जल्द युवती की पहचान कर उसकी बेरहमी से हत्या करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। मुख्यमंत्री के आदेश मिलते ही एसएसपी एन कोलांचि मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि मामले का जल्द खुलासा करते हुए दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- Video: 24 घंटे बाद मिले हैवानियत की शिकार हाई प्रोफाइल युवती के कटे हुए अंग, देखने वालों की निकल गई चीख

उल्लेखनीय है कि बुलंदशहर देहात मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को रोड किनारे के खेत में एक युवती का सिर और दोनों हाथ कटा शव मिला था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी ही थी कि शनिवार को थाना अनूपशहर क्षेत्र में गंगा किनारे युवती का का सिर और दोनों हाथ बरामद हो गए। हालांकि अभी तक युवती की पहचान नहीं कर सकी है। वहीं हत्यारोपियों का भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। युवती का शव देखने से हाई प्रोफाइल मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस सोशल मीडिया की मदद से फोटो को शेयर कर पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस पूरे मामले में अनूपशहर थाना अध्यक्ष अतुल चौबे का कहना है कि शव के साथ अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम से शव की पहचान कराने की कोशिश भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- युवती से कुछ लोगों ने खेला हैवानियत का ऐसा गंदा खेल, इन अंगों को काटकर ले गए अपने साथ

इधर, मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक जा पहुंचा है, जिससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसएसपी एन कोलांचि को तत्काल खुलासे के आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश मिलते ही एसएसपी ने घटनास्थल का दौरा कर एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण को जांच सौंप दी है। बताया जा रहा है कि युवती के बॉडी पाट्र्स का फोरेंसिक लैब और स्वाट टीम से भी गहन परीक्षण कराया जा रहा है। एसएसपी ने दावा किया है कि जल्द ही हत्या के आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App