1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप भी है कोल्ड ड्रिंक पीने के शौकीन तो जरूर पढ़ें यह खबर

कोल्ड ड्रिंक पीते ही इस परिवार का हुआ ये हाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 1 May 2018, 11:57 AM IST

bulandshahr news

बुलंदशहर।गर्मी से राहत पाने के लिए अगर आप भी काेल्ड ड्रिंक पीकर आराम करने का सोच रहे है, तो सावधान हो जाये। कहीं एेसा न हो की आप भी अस्पताल पहुंच जाये। जी, हां गर्मी के मौसम में राहत पाने के लिए कोल्डड्रिंक पीने आैर पिलाने का दौर शुरू हो जाता है, लेकिन इसी कोल्डड्रिंक की वजह से बुलंदशहर में एक परिवार के सभी सदस्य अस्पताल पहुंच गये। बताया जा रहा है कि परिवार के लाेगों ने अधिक गर्मी से राहत पाने के लिए कोल्डड्रिंक पी थी। इसे पीते ही घर की महिला से लेकर बच्चे बीमार हो गये। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

यह भी पढ़ें-मदरसा में रेप केस : पुलिस ने नाबालिग समझ आरोपी को भेजा बाल सुधार गृह, रिपोर्ट में निकला बालिग

परिवार के दस लोगों ने पी थी कोल्डड्रिंक

बुलन्दशहर के खुर्जा नगर के अल्लु सराय में कोल्डड्रिंक पीने से एक ही परिवार के 10 लोगों की हालत बिगड़ गई, आपको बता दें कि कोल्डड्रिंक से बीमार हुए लोगों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें अब खुर्जा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोल्डड्रिंक पीने से बीमार हुर्इ आबिदा ने बताया कि परिवार की सोमवार को बहुत अधिक गर्मी थी। एेसे में चाय पीने की जगह बच्चों ने कोल्डड्रिंक पीने की मांग की। इस लिए सोमवार शाम को कोल्डड्रिंक मंगाई थी, लेकिन कोल्डड्रिंक पीते ही परिवार के मुखिया सहित, महिला, और मासूम बच्चों को पेट में तेज दर्द और उल्टी होनी शुरु हो गर्इ।

यह भी पढ़ें-वेस्ट यूपी के इन बच्चों ने किया एेसा काम कि अब योगी करेंगे सम्मानित

सभी को पहुंचाया गया अस्पताल

परिवार में बड़े से लेकर छोटे बच्चों ने कोल्डड्रिंक पी थी। इसके पीते ही सभी को पेट में तेज दर्द आैर उल्टी की शिकायत होने लगी। जिसके बाद सभी को बुलंदशहर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। हालांकि डाॅक्टर की दवार्इ के बाद परिवार के सदस्यों ने राहत की सास ली।