1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में यहां भाजपा और सपा समर्थकों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, लोगों में दहशत

चुनाव से पहले ही आसपास घूम रहे थे बंदूकधारी समर्थक, पुलिस ने नहीं दिया ध्यान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 20 Apr 2018, 8:25 PM IST

block pramukh chunav

बुलन्दशहर। जिले के सिकन्द्राबाद ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हर्ष फायरिंग और फिर फायरिंग का मामला सामने आया है। दरअसल यहां समाजवादी पार्टी के ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र के खिलाफ डेढ़ माह पूर्व अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ था। जिसके बाद 20 अप्रैल को यहां चुनाव की तारीख तय हुई।

इस तारीख पर यहां ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनीष अधाना ने सपा समर्थित पुष्पेंद्र को 2 वोट से हरा दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनीष अधाना की जीत के बाद उनके समर्थकों ने हर्ष फायरिंग शुरु कर दी। लेकिन हारा हुआ प्रत्याशी जीते हुए प्रत्याशी पर और जीता हुआ प्रत्याशी हारे हुए प्रत्याशी पर फायरिंग का आरोप लगा रहा है। लेकिन इसमें प्रशासन की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है।

यह भी पढ़ें-अगर सपा-बसपा का हुआ गठबंधन तो इस प्रत्याशी के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में चुनाव स्थल के पास कुछ शस्त्रधारी समर्थक नज़र आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वीडियो सपा नेता द्वारा बनाया गया और फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस कह रही है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें-विधानपरिषद चुनाव: पश्चिमी यूपी से ये दो दिग्गज चुने गए निर्विरोध एमएलसी, समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर

सिकन्द्राबाद थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के बाद हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने अपने कार्यालय से गुजरते हुए जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों पर पथराव व फायरिंग कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के सिकंद्राबाद ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हुआ।

यह भी पढ़ें-Up board result 2018: यह है 10वीं व 12वीं का रिजल्ट देखने का तरीका, बस करें एक क्लिक

दरअसल बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद में सपा के ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ था। जिसके बाद आज बीडीसी सदस्यों द्वारा भाजपा समर्थित प्रत्याशी के कार्य करने का आरोप लगाया। वहीं इस दौरान ब्लॉक के बाहर हर्ष फायरिंग के साथ दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोंकझोंक शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों को अलग-अलग किया। वहीं जब जीता हुआ प्रत्याशी हारे हुए प्रत्याशी के कार्यालय के आगे से निकला तो वहां दोबारा फायरिंग शुरू हो गई।

यह भी देखें-कठुआ और उन्नाव रेप मामलों पर ऐसे कन्नी काट गई मोदी की ये मंत्री, देखें वीडियो

वहां फायरिंग के अलावा पथराव भी हुआ। दोनों प्रत्याशी एक दूसरे के समर्थकों पर आरोप लगा रहे हैं और पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का दावा कर रही है, लेकिन सपा नेता द्वारा शस्त्रधारी समर्थकों का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, उसे देखकर बुलन्दशहर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने भी लाजिमी हैं।