31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली हिंसाः कड़ी सुरक्षा के बीच दफनाया गया अशफाक का शव, बिलख-बिलखकर रोती रही दुल्हन

Highlights- 14 फरवरी को ही हुई थी दिल्ली हिंसा में मारे गए अशफाक की शादी- अशफाक शव घर पहुंचते ही घर में मचा कोहराम- पुलिस बल की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक किया गया शव

2 min read
Google source verification
bulandshahr.jpg

बुलंदशहर. दिल्ली हिंसा में मारे गए बुलंदशहर जिले के 22 वर्षीय युवक अशफाक का शव शुक्रवार रात पैतृक गांव लाया गया। अशफाक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। वहीं गांव में मातम पसर गया। इसकी सूचना मिलते ही मृतक के घर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान अशफाक की नवविवाहित पत्नी समेत सभी परिजन बिलख-बिलखकर रोते रहे। कुछ देर बाद ही शव को गांव स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मौके पर एहतियात के तौर सुरक्षा बल भी तैनात रहा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हिंसाः पिता के अंतिम संस्कार के लिए भी बेटे के पास नहीं थे पैसे, अफसरों ने पेश की मिसाल

बता दें कि दिल्ली हिंसा में बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित सांखनी गांव के 22 वर्षीय युवक अशफाक की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि अशफाक की शादी 14 फरवरी को ही हुई थी। वह दिल्ली में फ्रिज व वाॅशिंग मशीन रिपेयरिंग आदि का काम करता था। 24 फरवरी को सीएए के विरोध में दिल्ली में भड़की हिंसा में अशफाक की मौत हो गई थी। चार दिन बाद शनिवार रात जैसे ही अशफाक का शव सांखनी गांव में पहुंचा तो उसके परिवार और गांव में कोहराम मच गया। इस दौरान एहतियात के तौर पर सुरक्षा बल तैनात किया गया था। कुछ देर तक शव घर में रखने के बाद गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

नहीं उतरी दुल्हन के हाथ की मेहंदी

अशफाक की मौत के बाद जहां परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, उसकी नवविवाहित पत्नी शव देखते ही बिलख-बिलखकर रो रही थी। परिजनों ने बताया कि अशफाक की शादी 14 फरवरी को ही हुई थी। अभी तक उसकी पत्नी के हाथ की मेहंदी भी नहीं उतरी है। दिल्ली हिंसा ने उसका सबकुछ तबाह करके रख दिया है।

यह भी पढ़ें- भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का दावा- दिल्ली हिंसा भाजपा सरकार की सुनियोजित साजिश