28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंदशहर
नहर में गिरा मासूम, पुलिस ने जारी की तलाशी, देखें वीडियो
Play video

नहर में गिरा मासूम, पुलिस ने जारी की तलाशी, देखें वीडियो

-खेल के दौरान अचानक वह नहर में गिर गया और डूब गया और उसका कोई पता नहीं है -अभी बच्चे का कोई पता नहीं चल सका, तलाश जारी है
Google source verification

बुलंदशहर. जिले के सिकंदराबाद औद्योगक क्षेत्र के गांव तिलबेगमपुर के बाहर से गुजर रही नहर में बुधवार की शाम नहर के पास खेल रहा बच्चा गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को नहर में तलाशा। अभी तक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका था।

पुलिस ने बताया कि ग्राम भोनई थाना सर्रा जनपद अलीगढ़ निवासी विजय औद्योगिक क्षेत्र में ग्राम तिलबेगमपुर के पास से गुजर रही नहर पर स्थित फैक्ट्री में काम करता हैं। वह परिवार के साथ फैक्ट्री में ही रहता हैं। विजय ने बताया कि शाम में करीब पांच बजे उसने पुलिस को सूचना दी कि उसका पुत्र ललित उर्फ भोलू (7 वर्ष) अन्य बच्चों के साथ नहर के किनारे खेल रहा था। खेल के दौरान अचानक वह नहर में गिर गया और डूब गया और उसका कोई पता नहीं है।

एसआई सुभाष सिंह ने बताया कि बच्चे की नहर में तलाश की जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर नहर का पानी रूकवाया गया है। पानी के कम होने का इंतजार किया जा रहा है। ।