13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत के बाद भीड़ ने जाम लगाकर काटा बवाल, देखें वीडियो

खबर के मुख्य बिंदु- गुस्साई भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए सामान सड़क पर फेंका बुलंदशहर-खुर्जा मार्ग पर लगाया जाम, कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची मौके पर जाम खुलवाने को लेकर पुलिस और भीड़ के बीच हुई नोक-झोंक

3 min read
Google source verification
accident in khurja

ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत के बाद भीड़ ने जाम लगाकर काटा बवाल, देखें वीडियो

बुलंदशहर. खुर्जा में रविवार सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ ने ट्रक में तोडफ़ोड़ करते हुए उसमें रखा सामान सड़क पर फेंकते हुए जाम लगा दिया। मौत के बाद हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर अधिकारियों के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। इस दौरान खुर्जा कोतवाल से भीड़ की नोक-झोंक भी हुई। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने जैसे-तैसे भीड़ को समझाते हुए बमुश्किल जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- 10 वर्षीय मासूम को बहला-फुसलाकर चाचा ने किया बलात्कार, देखें वीडियो-

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली स्थित मुरारी नगर का रहने वाला सुमित रविवार सुबह सब्जी मंडी से बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहा था। इसी बीच मुंडाखेड़ा चौराहे पर एक ट्रक ने सुमित की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुमित की मौके पर मौत हो गई और ट्रक चालक व परिचालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गए। हादसे के सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की और ट्रक में रखे सामान को ट्रक से नीचे फेंकते हुए बुलंदशहर-खुर्जा मार्ग को जाम कर दिया।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: रात में एक ही समय दो एनकाउंटर, पुलिस ने गौकशी करने वाले को गोली मारकर गौवंश को बचाया- देखें वीडियो

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने परिवार वालों और उग्र भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जैसे-तैसे जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद सुमित के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: कोतवाली में सीज कर रखी बस में अचानक लग गई आग, अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं

इस मामले में खुर्जा सीओ राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि शहर में हुए एक हादसे में एक युवक की मौत के बाद कुछ देर के लिए जाम लगा था, जिसे खुलवा दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar PradeshFacebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .