2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम ने सीता जी पर की थी यह टिप्पणी तो क्षत्रियों ने योगी आैर राज्यपाल से कर डाली यह मांग

डिप्टी सीएम से नाराजगी व्यक्त करते हुए दी ये सलाह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 3 Jun 2018, 7:30 PM IST

cm yogi

डिप्टी सीएम ने सीता जी पर की थी यह टिप्पणी तो क्षत्रियों ने योगी आैर राज्यपाल से कर डाली यह मांग

बुलंदशहर।यूपी के डिप्टी सीएम द्वारा माता सीता के बारे में टेस्ट ट्यूबे बेबी बताने के बयान पर क्षत्रिय समाज के लोगों को गुस्सा फूट गया।रविवार को उन्होंने योगी आैर राज्यपाल से डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के खिलाफ कार्रवार्इ की मांग की।इतना ही नहीं क्षत्रिय समाज के लोगों ने इस दौरान बयान पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की। साथ ही उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने करोड़ों हिंन्दुआें की आस्था पर वार किया है। उन पर यह बड़ी कार्रवार्इ होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-रमजान के पाक माह में बाप-बेटे ने इस जीव की हत्या कर पकाया मांस, पहुंच गए जेल

इनसे की मांग दिनेश शर्मा पर हो ये कार्रवार्इ

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह राघव ने कार्यकर्ताओं के साथ तहसीलदार विजय प्रकाश मिश्रा को एक रविवार को ज्ञापन देकर कड़ी नाराजगी प्रकट की। ज्ञापन में माता सीता को टेस्ट टयूब बेबी बताकर करोड़ों हिन्दूओं की भावनाओं को ठेस पहुंचार्इ हैं। इस दौरान क्षत्रिय समाज के लोगों ने राज्यपाल से मांग की है, कि सीता मां के विषय में इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस विषय में भाजपा के किसी भी नेता ने बयान पर कोर्इ खेद प्रकट नहीं किया है। इससे साफ है कि पूरी पार्टी उनके इस बयान पर संलिप्त है।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: योगीराज में इस शहर में खुली 126 करोड़ रुपये के घोटाले की पोल, लखनऊ से दिल्ली तक मचा हड़कंप

डिप्टी सीएम से की यह मांग

वहीं क्षत्रिय समाज के लोगों ने डिप्टी सीएम से माफी मांगने की मांग की। रामायण की चौपाई रघुकुल रीति सदा चली आयी प्राण जाये पर वचन न जाये। जैसे कुल की तथा त्रेता युग में अग्नि परीक्षा दे चुकी माता- सीता के बारे किसी भी गलत बात को हिन्दू सहन नहीं करेंगा। तहसीलदार ने ज्ञापन राज्यपाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अनूपशहर के तमाम क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।