2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रमजान के पाक माह में बाप-बेटे ने इस जीव की हत्या कर पकाया मांस, पहुंच गए जेल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरामद किए अवशेष जांच के लिए भेजे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 3 Jun 2018, 6:28 PM IST

DEMO PIC

रमजान के पाक माह में बाप-बेटे ने इस जीव की हत्या कर पकाया मांस, पहुंच गए जेल

नोएडा।यूपी के गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर में एक परिवार ने रमजान के पवित्र माह में एेसा काम कर दिया।जिसके चलते उन्हें जेल जाना पड़ा। पुलिस बाप-बेटों को गिरफ्तार कर इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। आरोप है कि रमजान के पाक माह में बाप-बेटों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इस जीव की हत्या कर खाने के लिए मांस पका रहे थे। इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाप-बेटों को दबोच लिया।पुलिस इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: योगीराज में इस शहर में खुली 126 करोड़ रुपये के घोटाले की पोल, लखनऊ से दिल्ली तक मचा हड़कंप

यह करते देख सौ नंबर पर पुलिस को दे दी सूचना

दरअसल गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर के किशोरपुर गांव से एक शख्स ने पुलिस को सौ नंबर पर गोवंश को मारकर पकाने की सूचना दी।इसी सूचना पर आनन-फानन में पुलिस गांव में पहुंची।जहां पुलिस ने कलुआ व उसके बेटे को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से घर में रखे जीव के दो पैर व पकाने के लिए रखे गए मांस को भी मौके से बरामद कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने मांस की जांच के लिए जहांगीरपुर से पशु चिकित्सक को बुलाया। जिसके बाद उन्होंने मांस के टुकड़ों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर टशन मारने के लिए शेयर की एेसी तस्वीर, अब तलाश रही पुलिस

हिंदू युवा वाहिनी आैर हिंदू जागरण मंच के लोगों ने पुलिस को दी शिकायत

वहीं गोवंश को मारकर मांस पकाने की सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी आैर हिंदू जागरण मंच के लोग थाने में जा पहुंचे। पुलिस ने सभी को शांत कराया। वहीं हिंदू जागरण मंच के जेवर प्रभारी की शिकायत पर पिता-पूत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जागरण मंच प्रभारी ने बाप-बेटों समेत सात अन्य लोगों पर भी गाेवंश की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।