
बुलंदशहर। जनपद में प्रेमी युगल ने सुसाइड कर ली। प्रेमीयुगल ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। दरअसल कोतवाली देहात क्षेत्र के चोला रिपोर्टिंग चौकी के गॉव नंगला इलाहाबाद गांव के रहने वाले सतेंद्र ओर करिश्मा दोनों डेढ वर्ष से प्रेम करते थे। दोनों ही प्रेमी दलित परिवार से ताल्लुक रखते है। बताया जा रहा है कि करिश्मा हाईस्कूल और सतेंद्र 12 वीं क्लास का छात्र है।
दोनों शादी करना चाहते थे। मगर एक गॉव ओर पडोस होने के चलते परिवार वाले राजी नही थे,दो दिन पहले दोनों ही परिवार में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद युवती की तरफ से युवक सतेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत भी की गई। बीती गुरुवार की रात 11 बजे के आस-पास दोनों अपने घर से निकल गए। परिजनों ने दोनों को काफी तलाश किया मगर दोनों नही मिले। शुक्रवार सुबह दोनों की लाशें गांगरोल रेलवे ट्रैक के पास मिली। जिसके बाद दोनों ही परिवारो में कोहराम मचा हैं। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
Updated on:
08 May 2020 03:34 pm
Published on:
08 May 2020 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
