
बुलंदशहर। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते देश के लोग कठिन दौर से गुजर रहे हैं। यहां तक की लोग अपने परिचितों और रिश्तेदारों के अन्तिम संस्कार में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के युवा कार्यकर्ताओं ने मानवता की अदभुत मिसाल पेश करते हुए उसके शव का विधिवत अंतिम संस्कार किया।
बुलंदशहर—अनूपशहर मार्ग स्थित सहकारी नगर के पास रात के समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची नईमंडी पुलिस को लोगों ने हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है। बताया गया है कि वह आने-जाने वाले वाहनों को रोकने की कोशिश करता रहता था। देर रात किसी अज्ञात वाहन से टकराने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का पता लगाने की भी कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शिकारपुर तिराहे के निकट मोर्चरी में रख दिया।
पोस्टमार्टम के 72 घंटे बाद भी उसके परिजन नहीं मिल पाए। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने भूतेश्वर शमशान घाट पर पहुँचकर अंतिम संस्कार किया।
Updated on:
17 May 2020 01:14 pm
Published on:
17 May 2020 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
