26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब भाजपा सांसद ने खुलेआम कानून को दिखाया ठेंगा तो पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

डीएम कॉलोनी की दीवार तोड़ने वाले भाजपा सांसद और नेताओं के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज, कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा सांसद भोला सिंह और भाजपा के बुलंदशहर जिला अध्यक्ष हिमांशु मित्तल व अन्य भाजपा नेताओं पर दीवाल तोड़ने का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 11 Nov 2018, 8:56 PM IST

BHOLA Singh

जब भाजपा सांसद ने खुलेआम कानून को दिखाया ठेंगा तो पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

बुलंदशहर. जिले के भाजपा सांसद भोला सिंह और भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल और अन्य लोगों के खिलाफ दीवार तोड़ने के मामले में सदर कोतवाली में रविवार को एफआईआर दर्ज की गई। मामला एक सरकारी दीवार को तोड़ने से जुड़ा हुआ है। इस दीवार को तोड़ने पर जिले के सांसद और बीजेपी के जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गयी है। दरअसल ये दीवार जिले में पूर्व में डीएम रहीं रोशन जैकब ने अपने कार्यकाल में बनवाई थी। आज जब ये दीवार तोड़ी गयी तो जिले का प्रशासनिक अमला भी मौके पर आ गया। तमाम विषयों पर विमर्श के बाद शाम होते-होते इस मामले में भाजपा सांसद, जिलाध्यक्ष समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ पीडब्ल्यूडी के अफसर की तरफ़ से कोतवाली में तहरीर दी गई और कोतवाली नगर में इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर ली गई। क़ाबिलेगौर है कि जब पूर्व में आईएएस रोशन जैकब ने यहां दीवार का निर्माण कराया था, तो उस वक्त भी भाजपाइयों ने इस का विरोध किया था । दरअसल इस दीवार के बन जाने से आने जाने में स्थानीय नागरिकों को कुछ असुविधा की भाजपाइयों ने शिकायत करते हुए उस वक्त इसका विरोध किया था।

यह भी पढ़ें- भाजपा के आए बुरे दिन, गांव में घुसने पर लोगों ने भाजपा विधायक को उल्टे पांव लौटाया, इसके बाद जो हुआ

इस बारे में नगर कोतवाल धनंजय मक्सर ने बताया कि कोतवाली बुलन्दशहर में हुई घटना के खिलाफ एफआईआर दर्ज दर्ज की गई है, जिसमें स्थानीय भाजपा सांसद भोला सिंह, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, बीजेपी के युवा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज, अधिवक्ता प्रदीप दोहरे समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। क़ाबिलेगौर है कि डीएम कॉलोनी की यह दीवार रविवार को ही तोड़ी गयी थी, जिसके बाद से जिले के अधिकारियों ने मौके पर आकर गंभीर मन्थन करने के बाद शाम को जिले के भाजपा सांसद, जिलाध्यक्ष, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष , एक अधिवक्ता और काफी संख्या में अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले को मिला मेडिकल कॉलेज का तोहफा, जल्द होगा शिलान्यास

इस बारे में जब जिले के सांसद डॉक्टर भोला सिंह से बात की गई गई तो उन्होंने कहा कि ऐसे मुकदमा अगर उनपर और भी लिखे जाएं तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। फिलहाल रिपोर्ट लिखी जा चुकी है और सत्ताधारी पार्टी के सांसद और जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग