
बुलंदशहर। अनुच्छेद 370 ( Article 370 ) के खत्म होन के साथ ही देश में जहां एक ओर खुशियां मनाई जा रही हैं। वहीं कुछ लोगों की ओर से विरोध भी देखने को मिल रहा है। इस बीच बुलंदशहर में एक ऐसा पोस्टर नजर आया जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। उधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंती पुलिस ने आनन-फानन में पोस्टर हटवा दिए हैं। साथ ही खुफिया विभाग के साथ मिलकर बैनर लगाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहा है।
दरअसल पोस्टर में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध करने वाले नेताओं के खिलाफ अमर्यादिक शब्दों के साथ पोस्टर लगे हैं। दरअसल4 अगस्त को मोदी सरकार ने 370 को कश्मीर से हटा दिया था। इसके बाद कई राजनैतिक दलों के नेताओं ने इसका विरोध जताया था।
वहीं रविवार को खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के जेवर अड्डा चौराहे पर कुछ लोगों ने 370 हटाने का विरोध करने वाले नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग करते हुए बैनर लगा दिया। इस बैनर में कई राजनैतिक नेताओं के फोटो भी लगाए गए हैं। इसमें राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ), सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ( akhilesh yadav ) , स्टालिन, दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) , गुलाम नबी आजाद ( Ghulam Nabi Azad ), असददुदीन ओवैसी ( Asaduddin Owaisi ), फारुख अब्दुल्ला ( Farooq Abdullah ) के फोटो के साथ उन्हें देशद्रोही बताया गया है। एसडीएम खुर्जा सदानंद गुप्ता ने मामले में बताया कि बैनर को हटवा दिया गया है। बैनर लगाने वाले लोगों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
12 Aug 2019, 1:32 PM IST
Published on:
12 Aug 2019, 1:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.