24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी को वोट देने से किया मना तो शख्स ने कर दिया ऐसा हाल, देखें वीडियो

चुनावी चर्चा के दौरान दो लोग आपस में भिड़ेएक दूसरे पर किया जानलेवा हमलाघयल शख्स अस्पताल में भर्ती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 30 Mar 2019, 10:19 AM IST

bulandshar

मोदी को वोट देने से किया मना तो शख्स ने कर दिया ऐसा हाल, देखें वीडियो

बुलंदशहर। बुलंदशहर में चुनावी चर्चा के दौरान दो लोग आपस में भिड़ गए, इतना ही नहीं दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। आरेपी ने शख्स को इतनी पीटा की वह बुरी तरह घायल हो गया। वहीं हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

दरअसल घटना सिकंदराबाद कोतवाली से महज 200 मीटर दूर की है, जहां एक ठेले से आरोपी और पीड़ित फल खरीद रहे थे। थोड़ी देर में दोनों के बीच चुनाव और मतदान को लेकर चर्चा होने लगी। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित शख्स से दूसरी पार्टी का समर्थन करने पर बहस हो गई। देखते-देखते दोनों की बहस इतनी बढ़ गई की आरोपी ने दुकान में रखे 2 किलो के बाट से पीड़ित पर हमला कर दिया। युवक का सिर फट गया औऱ खून बहने लगा। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं वहीं मौके पर पहुंचे सीओ सिकन्द्राबाद विक्रम सिंह ने बताया कि एक मामला संज्ञान में आया है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग